Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » कोरबा: एकतरफा प्रेम में सनक, घर में घुसकर युवती की गला रेतकर हत्या; महज कुछ घंटों में आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

कोरबा: एकतरफा प्रेम में सनक, घर में घुसकर युवती की गला रेतकर हत्या; महज कुछ घंटों में आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

Share:

कोरबा | दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी बस्ती में शनिवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 24 वर्षीय युवती रानू साहू की उसके ही घर में घुसकर धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

काम से लौटे माता-पिता ने देखा खून से लथपथ शव

घटना के वक्त मृतका रानू साहू घर में अकेली थी। उसके पिता रामकुमार साहू और मां रोज की तरह काम पर गए हुए थे। देर शाम जब वे घर लौटे, तो अंदर का दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। रानू की लाश जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तत्काल दीपका पुलिस को सूचना दी गई।

डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू अपनी टीम, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध राहुल जोगी (26 वर्ष, निवासी बांधाखार) की तलाश शुरू की। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हरदीबाजार-दीपका रोड पर उसके ट्रक से हिरासत में लिया, जहां वह वारदात को अंजाम देने के बाद बेखौफ सो रहा था। पुलिस पूछताछ में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस जघन्य हत्याकांड के बाद नागिन झोरखी बस्ती में शोक और दहशत व्याप्त है

Leave a Comment

latest news