Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » देश » “शादी का झांसा, लाखों की चपत: बिहार में ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार, राजस्थान के कुंवारे थे निशाने पर”

“शादी का झांसा, लाखों की चपत: बिहार में ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार, राजस्थान के कुंवारे थे निशाने पर”

Share:

डेहरी (रोहतास): बिहार की डेहरी पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो ‘फर्जी शादी’ को ठगी का हथियार बनाकर लोगों की जिंदगी भर की कमाई लूट लेता था। पुलिस ने इस ‘दुल्हन गैंग’ के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं।

राजस्थान के दूल्हों पर रहती थी नजर

एएसपी अतुलेश झा ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह गैंग मुख्य रूप से बिहार के बाहर के राज्यों, विशेषकर राजस्थान के उन उम्रदराज पुरुषों को निशाना बनाता था, जिनकी किन्हीं कारणों से शादी नहीं हो पा रही थी। गिरोह के सदस्य शादी का झांसा देकर उन्हें बिहार बुलाते थे, फर्जी रस्में निभाते थे और फिर मोटी रकम और जेवर लेकर चंपत हो जाते थे।

पुलिस की छापेमारी और बरामदगी

गुप्त सूचना के आधार पर डेहरी नगर थानाध्यक्ष और डीआईयू की विशेष टीम ने जाल बिछाया। सबसे पहले जया कुमारी पटेल और रागिनी उर्फ झुन्नी देवी को हिरासत में लिया गया। उनकी निशानदेही पर गैंग के अन्य सदस्यों—धर्मशीला देवी, अभिषेक पटेल और श्रवण कुमार को भी दबोच लिया गया।

बरामदगी की लिस्ट:

  • नकद: 1.32 लाख रुपये

  • आभूषण: सोने के जेवर

  • अन्य: नई साड़ियां और 2 मोबाइल फोन

कैसे चलता था ठगी का खेल?

पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वे एक संगठित सिंडिकेट की तरह काम करते थे। गैंग के पुरुष सदस्य दूसरे राज्यों में ‘टारगेट’ ढूंढते थे, जबकि महिलाएं खुद को दुल्हन या रिश्तेदार बताकर विश्वास जीतती थीं। शादी की फर्जी रस्मों के बाद जैसे ही लाखों रुपये हाथ लगते, पूरा गिरोह रातों-रात फरार हो जाता था।

पुलिस अब इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और स्थानीय मददगारों की तलाश में छापेमारी कर रही है। फिलहाल सभी पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

latest news