Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » कोरबा: पुरानी रंजिश में राशन व्यापारी की कार फूँकी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपी गिरफ्तार

कोरबा: पुरानी रंजिश में राशन व्यापारी की कार फूँकी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपी गिरफ्तार

Share:

कोरबा | शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्री मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने सरेराह गुंडागर्दी करते हुए एक थोक राशन व्यापारी की कार को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात का विवरण

जानकारी के अनुसार, घटना 16 दिसंबर की देर रात की है। दर्री मुख्य मार्ग पर स्थित आशीष अग्रवाल की थोक राशन दुकान के बाहर उनकी कार खड़ी थी। तभी तीन युवक पैदल वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए कार पर डिब्बे से पेट्रोल छिड़क दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आरोपियों ने माचिस मारकर कार में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी से खुला राज, तीन गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी साफ तौर पर वारदात को अंजाम देते और दुकान संचालक को धमकाते नजर आए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर रामसागर पारा निवासी तीन युवकों को हिरासत में लिया:

  1. शिव बंजारे उर्फ दिल्ली (24 वर्ष)

  2. चंदन गोड (23 वर्ष) – (आदतन अपराधी)

  3. संतोष केवट उर्फ मोटू

पुरानी रंजिश बनी आगजनी की वजह

पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि तीनों आरोपी पहले आशीष अग्रवाल की दुकान में ही काम करते थे। किसी बात को लेकर उनका संचालक से विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्हें काम से निकाल दिया गया था। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Comment

latest news