Latest News
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त रामलीला मैदान की महारैली: INDIA गठबंधन की एकजुटता और सत्ता पक्ष के लिए बड़ी चुनौती झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी
Home » छत्तीसगढ़ » जगदलपुर पुलिस विभाग में हड़कंप: लापता आरक्षक डमरू नायक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला

जगदलपुर पुलिस विभाग में हड़कंप: लापता आरक्षक डमरू नायक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला 

Share:

जगदलपुर छत्तीसगढ़ 5 दिसंबर: पुलिस लाइन जगदलपुर में पदस्थ आरक्षक डमरू नायक का शव शुक्रवार को आसना जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

3 दिसंबर से लापता थे आरक्षक डमरू नायक, जिसके बाद उनके परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरक्षक ने व्यक्तिगत परेशानियों के कारण यह आत्महत्या का कदम उठाया होगा।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेज दिया है। अब विभाग इस मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच कर रहा है ताकि आत्महत्या के सटीक कारणों और किसी भी अन्य संलिप्तता की पुष्टि की जा सके।