Latest News
कुंडा विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह फिर हुए ‘हाउस अरेस्ट’, मुहर्रम पर तनाव की आशंका के चलते प्रशासन का बड़ा एक्शन अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिवस पर कोरबा पावर लिमिटेड में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन; 581 यूनिट रक्त संग्रहित, 1000 पौधों का किया गया रोपण अयोध्या राम मंदिर घोटाला: SIT की रिपोर्ट के बाद ताबड़तोड़ एक्शन; 3 आरोपी गिरफ्तार, चंपत राय पर विपक्ष का सीधा वार छत्तीसगढ़: नगरीय निकायों को बड़ी राहत, मरम्मत और संधारण के लिए ₹22.06 करोड़ की आपात निधि जारी वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम साय ने अर्पित की अंजलि, कहा- “विकास के साथ विरासत कोरबा प्रशासन बेखबर, रेत माफिया बेखौफ; ग्राम जरवे के पास पलटा रेत से भरा ट्रैक्टर, 29 वर्षीय युवक की मौत
Home » स्वास्थ्य » स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम : एनकेएच हॉस्पिटल ग्रुप और बजरंग दल द्वारा “वॉकाथन 2025” का आयोजन

स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम : एनकेएच हॉस्पिटल ग्रुप और बजरंग दल द्वारा “वॉकाथन 2025” का आयोजन

Share:

▪️ ज़िंदगी का सबसे बड़ा निवेश-आपका स्वास्थ्य, 30 नवंबर को चलेगा कोरबा

▪️वॉकाथन मैं पहले पहुंचने वाले 300 प्रतिभागियों को टी-शर्ट प्रदान किया जाएगा

कोरबा 27 नवंबर। तेज़ रफ़्तार जिंदगी में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एनकेएच हॉस्पिटल ग्रुप और बजरंग दल कोरबा द्वारा वॉकाथन 2025 का आयोजन 30 नवंबर को किया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे घंटाघर चौक से होगा, जहाँ से प्रतिभागी पैदल चलते हुए न्यू कोरबा हॉस्पिटल पहुँचेंगे।
न्यू कोरबा हॉस्पिटल ग्रुप के डायरेक्टर व प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.एस. चंदानी का कहना है कि कोरबा ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मै चाहता हूं कि कोरबावासी स्वस्थ और तन्दरुस्त रहे। भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर तब ही चेतावनी देता है, जब हम उसे लगातार नज़र अंदाज़ करते हैं। प्रतिदिन सिर्फ दस मिनट की वॉक न केवल दिल को मजबूत बनाती है, बल्कि शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं को नियंत्रित रखने में भी मददगार है। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य, मूड, फोकस और आत्मविश्वास पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
कोरबा में यह दूसरा अवसर है जब एनकेएच हॉस्पिटल ग्रुप द्वारा स्वयं वॉकाथन का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों में बिगड़ती जीवनशैली के मध्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना और प्रदूषण से स्वयं का बचाव करने प्रतिदिन सुबह पैदल चलने की आदत डालने के लिए प्रेरित करना है।
डॉ. चंदानी ने बताया कि वॉकाथन के समापन पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल में प्रतिभागियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शुगर, बीपी व जनरल एक्ज़ामिनेशन किया जाएगा।
आयोजकों ने जिले के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस स्वास्थ्य जागरुकता अभियान को सफल बनाने की अपील की है। स्वास्थ्य के प्रति न्यू कोरबा हॉस्पिटल हमेशा तात्पर्य रहता है बीच-बीच में स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। वॉकाथन मैं पहले पहुंचने वाले 300 प्रतिभागियों को टी-शर्ट प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment

latest news