Latest News
कुंडा विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह फिर हुए ‘हाउस अरेस्ट’, मुहर्रम पर तनाव की आशंका के चलते प्रशासन का बड़ा एक्शन अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिवस पर कोरबा पावर लिमिटेड में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन; 581 यूनिट रक्त संग्रहित, 1000 पौधों का किया गया रोपण अयोध्या राम मंदिर घोटाला: SIT की रिपोर्ट के बाद ताबड़तोड़ एक्शन; 3 आरोपी गिरफ्तार, चंपत राय पर विपक्ष का सीधा वार छत्तीसगढ़: नगरीय निकायों को बड़ी राहत, मरम्मत और संधारण के लिए ₹22.06 करोड़ की आपात निधि जारी वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम साय ने अर्पित की अंजलि, कहा- “विकास के साथ विरासत कोरबा प्रशासन बेखबर, रेत माफिया बेखौफ; ग्राम जरवे के पास पलटा रेत से भरा ट्रैक्टर, 29 वर्षीय युवक की मौत
Home » व्यवसाय » रिलेक्सो के नकली जूते बेचने वाले दो थोक कारोबारियों पर मामला दर्ज

रिलेक्सो के नकली जूते बेचने वाले दो थोक कारोबारियों पर मामला दर्ज

Share:

 

रायपुर छत्तीसगढ़:  ब्रांडेड कंपनी रिलेक्सो के नकली जूते बेचने वाले दो थोक कारोबारियों पर गोलबाजार पुलिस ने कापीराइट एक्ट का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली शाहदरा स्थित रिलेक्सो कंपनी को रायपुर सेक्टर से अपनी फैक्ट्री से उत्पादित जूते चप्पल की कम बिक्री का आंकलन किया था।

नकली जूते जब्त

पड़ताल के बाद कंपनी ने अपने विक्रय प्रतिनिधि कुलदीप सिंह को भेजा, जिन्होंने गोलबाजार पुलिस की मदद से बांसटाल और जयस्तंभ चौक से लगे मल्टीलेवल पार्किंग के पास दो दुकानों में दबिश दी। इनमें मिलेनियम प्लाजा स्थित हिंद लेदर स्टोर से 71 जोड़े और हीरा शू होलसेल दुकान से 53 जोड़े नकली जूते जब्त किए गए।

कार्रवाई

कुलदीप की रिपोर्ट पर पुलिस ने अरविंद जगने और हीरालाल हटिले पर कापीराइट एक्ट की धारा 63, 349 बीएनएस का अपराध दर्ज किया है।

Leave a Comment

latest news