Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » इंटरनेशनल » इथियोपिया के ज्वालामुखी की राख का बादल भारत में दाखिल, हवाई उड़ानें प्रभावित

इथियोपिया के ज्वालामुखी की राख का बादल भारत में दाखिल, हवाई उड़ानें प्रभावित

Share:

Ethiopia Volcanic Eruption Ash Cloud:
इथियोपिया के हैली गुब्बी ज्वालामुखी के फटने से निकली राख का बादल भारत में दाखिल हो गया है। यह ज्वालामुखी लगभग 12,000 साल से नहीं फटा था। राख के बादल की वजह से आसमान थोड़ा अंधेरा दिख सकता है और दूर तक साफ नहीं दिखेगा। हवाई जहाजों की उड़ानें भी प्रभावित हो सकती हैं।

*ज्वालामुखी का विस्फोट और राख का बादल*

रविवार सुबह इथियोपिया की एर्टा एले पर्वतमाला में स्थित हैली गुब्बी ज्वालामुखी में अचानक विस्फोट शुरू हुआ। विस्फोट से निकली राख का बादल हवा में फैल गया और पश्चिमी भारत की ओर बढ़ता रहा। यह राख 15,000 से 45,000 फीट की ऊंचाई पर फैल गई और अरब देशों के कुछ हिस्सों में भी इसकी हल्की राख देखी गई। भारत में सबसे पहले यह बादल गुजरात में दाखिल हुआ,फिर राजस्थान, उत्तर पश्चिम महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और आखि़र से हिमाचल वाले इलाकों तक बढ़ गया।

*हवाई यात्रा पर प्रभाव*

ज्वालामुखी की राख हवाई जहाजों के लिए खतरनाक होती है, इसलिए कई एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों में बदलाव किए हैं। इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और आकासा एयर ने यात्रियों को सावधान रहने की सलाह दी है।

Leave a Comment

latest news