Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव का दुर्ग में काफिला रोका, भाजपा नेता ने प्रदर्शकारी को थप्पड़ जड़ा,रजिस्ट्री दर में बढ़ोतरी के विरोध में बेकाबू हुआ प्रदर्शन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव का दुर्ग में काफिला रोका, भाजपा नेता ने प्रदर्शकारी को थप्पड़ जड़ा,रजिस्ट्री दर में बढ़ोतरी के विरोध में बेकाबू हुआ प्रदर्शन

Share:

 

दुर्ग छत्तीसगढ़ : दुर्ग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के काफिले को रोक दिया गया। उन्हें जमीन कारोबारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

 

यह विरोध जमीन गाइडलाइन दर में वृद्धि के खिलाफ था। जमीन कारोबारियों ने पटेल चौक में इकट्ठा होकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी कर रखी थी।

 

इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव दुर्ग में किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी जमीन कारोबारियों ने उनके काफिले को रोककर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान बीजेपी के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन सहित भिलाई के भाजपा पदाधिकारी काफिले से नीचे उतरकर प्रदर्शनकारियों के साथ धक्कामुक्की करने लगे।

इसके बाद पुलिस ने बीचबचाव करते हुए सभी को अलग कर दिया। जानकारी के मुताबिक, एक भाजपा नेता ने प्रदर्शनकारी को थप्पड़ भी मारा, जिससे नाराज कारोबारियों ने इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। इस मामले में जमीन कारोबारियों ने मीडिया के सामने आने से बचने की कोशिश की।

 

Leave a Comment

latest news