Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » कोरबा : पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉ बंशीलाल महतो, वरिष्ठ चिकित्सकों का किया गया सम्मान

कोरबा : पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉ बंशीलाल महतो, वरिष्ठ चिकित्सकों का किया गया सम्मान

Share:

 

 

कोरबा। जनप्रिय नेता  पूर्व सांसद स्व. डॉ. बंशीलाल महतो की छठी पुण्यतिथि पर गीतांजलि भवन, पुराना बस स्टैंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर संजू देवी राजपूत और नगर निगम सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने उनके आदर्शों, विकास कार्यों और सेवा भावना को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डॉ. महतो की स्मृति में आयोजित आपातकालीन चिकित्सा जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर रहा, जिसे स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिक निगम, रेडक्रॉस सोसायटी, न्यू कोरबा हॉस्पिटल और एसएमसी हॉस्पिटल रायपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हार्ट स्ट्रोक, ब्रेन हेमरेज जैसी गंभीर स्थितियों के लक्षणों और तत्काल उपचार की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि कोरबा के विकास में डॉ. महतो का योगदान अतुलनीय रहा है। वे अत्यंत सरल, सेवाभावी और जनता से सीधे जुड़े रहने वाले व्यक्तित्व थे। सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने उन्हें गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा। कार्यक्रम में रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल, डॉ. विवेक रंजन महतो और अन्य अतिथियों ने भी स्व. महतो के योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में CHMO एस एन केशरी, डॉ एस चंदानी, डॉ. विशाल उपाध्याय, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. दीपक बहरा, डॉ. उपासना साहू, डॉ. जीनत शेख, डॉ. सुदिप्ता साह, डॉ. मनीष और डॉ. क्वींस को शाल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर पार्षदगण रवि सिंह चंदेल, नरेंद्र देवांगन, ईश्वर पटेल, उपेंद्र पटेल, प्रीति शर्मा, सीमा कंवर, सुफल दास, शिव जायसवाल, माधव जायसवाल, सुदेश चंद्रा, वरिष्ठ शिक्षकीय एवं सामाजिक प्रतिनिधि प्रशांत बोपापुरकर, किरण चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए।

Leave a Comment

latest news