Latest News
🎬 विजय बने सीएम तो ‘गॉडफादर’ ने बढ़ाया हाथ: कमल हासन ने मुख्यमंत्री विजय के सामने रखीं 6 बड़ी मांगें! कोटमी सोनार में बड़ी वारदात: सूने मकान से ₹20 लाख के जेवरात और नगदी पार, जांच में जुटी पुलिस साहब की ‘जुबान’ फिसली या कुर्सी? ड्राइवर को ‘मर्यादा’ सिखाने वाले इंजीनियर साहब खुद नपे! राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस में हलचल तेज: संगठन को मजबूत करने बूथ स्तर पर बदली जाएगी रणनीति सात समंदर पार गूंजी महाराष्ट्र की थाप: नीदरलैंड में ढोल-ताशों की गर्जना के साथ हुआ पीएम मोदी का भव्य स्वागत चांदी के आयात पर सरकार की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक; ‘फ्री’ से ‘प्रतिबंधित’ कैटेगरी में डाली कई श्रेणियां
Home » छत्तीसगढ़ » नक्सली कमांडर हिड़मा के समर्थन में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सह सचिव का पोस्ट, पार्टी ने लगाई रोक

नक्सली कमांडर हिड़मा के समर्थन में  युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सह सचिव का पोस्ट, पार्टी ने लगाई रोक

Share:

 

छत्तीसगढ़ : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की कांग्रेस नेत्री और युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सह सचिव प्रीति मांझी ने सोशल मीडिया पर नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा के समर्थन में ‘लाल सलाम कामरेड हिड़मा’ लिखा, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। पार्टी ने प्रीति मांझी के पद पर जांच पूरी होने तक अस्थायी रोक लगा दी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी ।

कांग्रेस का कड़ा रुख

युवा कांग्रेस ने कहा कि यह मुद्दा केवल एक पोस्ट का नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा, शांति और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा गंभीर विषय है। पार्टी ने दोहराया कि देश विरोधी संगठनों या हिंसक विचारधारा को बढ़ावा देने वाली किसी भी टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

आकाश शर्मा का बयान

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि माड़वी हिड़मा एक ‘खूंखार, नरभक्षी मानसिकता वाला हत्यारा’ था, जो निर्दोष आदिवासियों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सुरक्षाबलों की निर्मम हत्याओं में शामिल रहा है ।

Leave a Comment