Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » राजनीति » जश्न की तैयारी: मशहूर व्यंजन सत्तू पराठा, लिट्टी चोखा और जलेबी तैयार

जश्न की तैयारी: मशहूर व्यंजन सत्तू पराठा, लिट्टी चोखा और जलेबी तैयार 

Share:

 

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में इस मौके पर विशेष जश्न की तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा ने बिहार की पारंपरिक व्यंजनों से मेन्यू तैयार करवाया है। यहां बिहार की मशहूर व्यंजन परोसे जाएंगे। एक स्थानीय मिठाई वाले ने बताया कि मिठाई में जेलबी होगी, जबकि मेन कोर्स में सत्तू पराठा और बैंगन का चोखा शामिल है। लिट्टी चोखा भी बनाया जा सकता है। इन तैयारियों से साफ है कि भाजपा को एनडीए की बड़ी जीत की पूरी उम्मीद है। इन तैयारियों से पार्टी का आत्मविश्वास साफ झलक रहा है कि एनडीए को इस बार बड़ी जीत मिलने की संभावना है।
एनडीए को 200+ सीटों की उम्मीद : नितिन नवीन
भाजपा नेता और बिहार के मंत्री नितिन नवीन ने मतगणना से पहले एनडीए की स्पष्ट बढ़त का दावा किया। उन्होंने कहा, इस बार 2010 जैसा नतीजा आएगा। एनडीए 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा। आरजेडी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, आरजेडी अभी भी जंगल राज की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाई है।
बांकीपुर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला
नितिन नवीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार चौथी बार मैदान में हैं। यहां उनका मुकाबला, आरजेडी उम्मीदवार रेखा कुमार और जन सुराज की वंदना कुमारी से है। जन सुराज पहली बार चुनाव मैदान में उतरी है, जिससे मुकाबला और रोचक हो गया है।
रिकॉर्ड तोड़ मतदान
इस बार बिहार में मतदान ने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए, दूसरे चरण में 69.20% वोटिंग, जो राज्य का अब तक का सबसे अधिक मतदान है। दोनों चरण मिलाकर कुल 67.13% मतदान, जो 1951 के बाद सबसे ऊँचा प्रतिशत है। पहले चरण में 65.06% वोट पड़े थे।

Leave a Comment

latest news