Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » देश » तेजस्वी और तेजप्रताप दोनों अपनी सीटों पर पीछे, क्या आपस में लड़कर हो रहे बर्बाद?

तेजस्वी और तेजप्रताप दोनों अपनी सीटों पर पीछे, क्या आपस में लड़कर हो रहे बर्बाद?

Share:

 

बिहार के चुनाव में इस बार तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के बीच मनमुटाव ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. महागठबंधन ने तेजस्वी को बिहार का सीएम फेस घोषित किया था लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि वो अपने पिता लालू यादव और मां रबड़ी देवी के गढ़ राघोपुर सीट से पीछे चल रहे हैं. पिछली दो बार से इस सीट से विधायक तेजस्वी बीजेपी के सतीश कुमार राय से तीन हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं. यही नहीं, घर छोड़ने के बाद जनशक्ति जनता दल बनाने वाले तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी महुआ सीट से पीछे चल रहे हैं.

बिहार में पुरानी कहावत है घर फूटने पर विरोधियों को मौका मिलता है और वो इसका फायदा उठाते हैं. बिहार में भी कुछ ऐसा ही दिखा है. तेजप्रताप यादव और तेजस्वी की आपसी लड़ाई उनपर भारी पड़ती दिख रही है. दोनों भाई आपस में लड़कर राजनीतिक नुकसान करा लिए हैं. हालांकि, राघोपुर में कुल 30 राउंड की ही गिनती हुई है और 4 राउंड की गिनती में तेजस्वी 3 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं.

महुआ में चौथे नंबर पर तेजप्रताप

महुआ विधानसभा सीट पर जोर-शोर से प्रचार करने वाले तेजप्रताप यादव तो यहां चौथे नंबर पर चले गए हैं. इस सीट से एलजेपी (R) के संजय कुमार सिंह 5 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं जबकि दूसरे नंबर पर आरजेडी के मुकेश रौशन हैं.तीसरे नंबर पर AIMIM के अमित कुमार हैं जिनको 5 हजार से ज्यादा वोट मिला है. इस सीट पर 26 राउंड की गिनती होनी है और अभी तक 5 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. लेकिन तेजप्रताप को यहां 5 राउंड में महज 3172 वोट ही मिले हैं. यानी वो इस सीट पर करीब-करीब मुकाबले से बाहर हो गए हैं.

Leave a Comment

latest news