मोनफोर्ट मॉलिक्यूल फेस्ट 2025 में एकल शास्त्रीय नृत्य में सहस्रा कोल्लुरु प्रथम स्थान पर रही.. सहस्रा कोरबा सेंट्रल बैंक से सेवानिवृत्त हुए के.वी.आर. मूर्ति की पोती है

कोरबा: सेंट्रल बैंक,कोरबा शाखा में हेड कैशियर के पद से सेवानिवृत्त हुए के.वी.आर. मूर्ति की पोती सहस्रा कोल्लुरु को नलगोंडा में आयोजित मोनफोर्ट मॉलिक्यूल फेस्ट 2025 में एकल शास्त्रीय नृत्य में प्रथम पुरस्कार मिला है।


उसने मोनफोर्ट के 35 अन्य अम्ब्रेला स्कूलों के साथ सेंट जॉन स्कूल,गन्नावरम विजयवाड़ा का प्रतिनिधित्व किया।साथ ही साथ 10 नवंबर 2025 को हैदराबाद में कोटि दीपोत्सव शास्त्रीय नृत्य में कार्तिकेय की भूमिका निभायी हैं। सहस्रा कोल्लुरु शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। सहस्रा की इस उपलब्धि पर परिवार और विद्यालय गौरांवित हुआ है।








