Latest News
रामलीला मैदान की महारैली: INDIA गठबंधन की एकजुटता और सत्ता पक्ष के लिए बड़ी चुनौती झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
Home » कोरबा » KORBA :तहसीलदारों की पिटाई, चार युवक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

KORBA :तहसीलदारों की पिटाई, चार युवक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी 

Share:

 

कोरबा : कुसमुंडा आदर्श नगर बस्ती में बीती रात दो तहसीलदारों, दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु, पर हमला हुआ। दोनों अधिकारी एक सैलून में थे, तभी कुछ युवकों ने उनके वाहन चालक से गाली‑गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। बीच‑बचाव में दोनों अधिकारियों पर भी हमला किया गया, जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज सिंह तिवारी ने बताया कि चार आरोपियों—पुनेश, बबन, डिंपल और हितेश सारथी—को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी हितेश सारथी को आदतन अपराधी बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती आदि गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर बाकी फरार हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।