Latest News
: 🚩 IIT प्रोफेसर की ‘चाणक्य नीति’ अब बीजेपी के साथ: ‘आप’ के मास्टरमाइंड का बड़ा धमाका!.. छत्तीसगढ़ में क्यों मची है हलचल? कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल: शिवाय हॉस्पिटल और CSEB में करार, अब दिल की जांच भी होगी आसान, 2D ECHO सुविधा शुरू  छत्तीसगढ़ में पेपर लीक और नकल माफियाओं की खैर नहीं: नया सख्त कानून लागू, 10 साल की जेल और ₹1 करोड़ जुर्माने का प्रावधान लोकतंत्र की जीत: पश्चिम बंगाल चुनाव में 92% ऐतिहासिक मतदान पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई खुशी ममता बनर्जी बनाम भाजपा: ‘झालमुरी’ पॉलिटिक्स और दिल्ली की सत्ता को लेकर कोलकाता में गरमाई सियासत एम्स रायपुर के डॉक्टरों का कमाल: मशीन में कटे 70 वर्षीय बुजुर्ग का हाथ जटिल सर्जरी से दोबारा जोड़ा
Home » छत्तीसगढ़ » अमित बघेल की तलाश में पुलिस की ताबड़ तोड़ कार्रवाई .. बघेल ने अग्रसेन महाराज, सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल जी पर टिप्पणी की थी..

अमित बघेल की तलाश में पुलिस की ताबड़ तोड़ कार्रवाई .. बघेल ने अग्रसेन महाराज, सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल जी पर टिप्पणी की थी..

Share:

 

रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के शिवेंद्र वर्मा के निवास सड्डू और अजय यादव के धरमनगर टिकरापारा स्थित निवास पर पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। जबकि कई टीमें राज्य के अलग-अलग जगहों पर उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

 क्या है मामला
बता दें कि छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने को लेकर 20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने अग्रसेन महाराज, सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल जी पर टिप्पणी की थी। अमित बघेल के बयान के बाद अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने रायपुर में 2 अलग-अलग थानों में शिकायत देकर FIR दर्ज कराई थी।
अमित बघेल के खिलाफ रायपुर के अलावा छत्तीसगढ़ और देश के अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज है। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ रायपुर, दुर्ग, धमतरी, इंदौर, ग्वालियर, नोएडा, महाराष्ट्र और प्रयागराज में शिकायत दर्ज की गई है।

Leave a Comment