Latest News
रामलीला मैदान की महारैली: INDIA गठबंधन की एकजुटता और सत्ता पक्ष के लिए बड़ी चुनौती झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
Home » कोरबा » कोरबा में बड़ी चोरी: गोदाम की बाउंड्रीवॉल तोड़कर 6 लाख का सामान चोरी

कोरबा में बड़ी चोरी: गोदाम की बाउंड्रीवॉल तोड़कर 6 लाख का सामान चोरी

Share:

 

कोरबा : कोतवाली थाना क्षेत्र के दर्री रोड स्थित हाजी इखलाक खान असरफी (सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा के अध्यक्ष) के निजी गोदाम में शनिवार देर रात लगभग 2 बजे अज्ञात चोरों ने जेसीबी मशीन से बाउंड्रीवॉल तोड़कर प्रवेश किया। चोरों ने ठेकेदारी से संबंधित एचडीडी मशीन का कीमती सामान चोरी कर लिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये है। सुबह घटना का पता चलने पर हाजी इखलाक खान असरफी ने कोतवाली थाना कोरबा को लिखित सूचना दी और चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।