Latest News
रामलीला मैदान की महारैली: INDIA गठबंधन की एकजुटता और सत्ता पक्ष के लिए बड़ी चुनौती झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
Home » छत्तीसगढ़ » सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र पर चाकू से हमला , गंभीर रूप से घायल

सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र पर चाकू से हमला , गंभीर रूप से घायल

Share:

 

हसौद (जिला सक्ति)। ग्राम हसौद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सरस्वती शिशु मंदिर हसौद में कक्षा छठवीं में अध्ययनरत 12 वर्षीय छात्र शाहिल साहू पर उसी के परिचितों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र की मां श्रीमती द्रौपदी साहू ने हसौद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि दिनांक 8 नवंबर 2025 को शाहिल साहू रोज़ की तरह विद्यालय गया था। दोपहर लगभग 11:45 बजे विद्यालय से निकलने के बाद वह नकटा पार तालाब के पास पहुंचा, जहां ग्राम हसौद निवासी गोकुल साहू अपने साथी बदले सागर के साथ मौजूद था।
रिपोर्ट के अनुसार, गोकुल साहू ने शाहिल से कहा कि “आंख बंद करो, तुम्हारे लिए एक सरप्राइज है।” जैसे ही शाहिल ने आंखें बंद कीं, गोकुल साहू ने उस पर धारदार चाकू से दो-तीन बार वार कर दिया। सागर ने भी हमले में उसका साथ दिया। इस हमले में शाहिल के गले और हाथ में गहरी चोटें आईं।

गंभीर रूप से घायल शाहिल किसी तरह मदद के लिए आवाज लगाने लगा। तभी वहां से गुजर रहे ग्रामीण यशवंत पटेल ने उसे देखा और खून से लथपथ अवस्था में उसके घर तक पहुंचाया। बच्चे की हालत देखकर मां द्रौपदी साहू के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और हसौद थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। घटना से ग्राम हसौद में सनसनी फैल गई है।