Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » Uncategorized » बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कहां पर कितना मतदान, यहां जानिए

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कहां पर कितना मतदान, यहां जानिए

Share:

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार को हुए मतदान में शाम पांच बजे तक 60.18 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पहले चरण में शामिल 18 जिलों में से बेगूसराय में सबसे अधिक 67.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया. इस आंकड़े के मुताबिक मधेपुरा (65.74 प्रतिशत), समस्तीपुर (65.65 प्रतिशत), मुजफ्फरपुर (65.23 प्रतिशत) और गोपालगंज (64.96 प्रतिशत) में भी मतदान उत्साहजनक रहा. वहीं, अपेक्षाकृत कम मतदान शेखपुरा (52.36 प्रतिशत), भोजपुर (53.24 प्रतिशत) और मुंगेर (54.90 प्रतिशत) में दर्ज किया गया.

इन आंकड़ों के अनुसार राजधानी पटना में 55.02 प्रतिशत और नालंदा में 57.58 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सहरसा में (62.65), दरभंगा (58.38), सीवान (57.41), सारण (60.90), वैशाली (59.45), खगड़िया (60.65), लखीसराय (62.76) और बक्सर में 55.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शांतिपूर्ण रहा और कई स्थानों पर ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. आयोग के अधिकारियों ने बताया कि कुछ मतदान केंद्रों से आंकड़े देर से मिलने के कारण अंतिम प्रतिशत में मामूली इजाफा संभव है.

 

Leave a Comment

latest news