Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » सड़क दुर्घटना, डॉक्टर की मौके पर मौत

सड़क दुर्घटना, डॉक्टर की मौके पर मौत

Share:

 

CG News: गरियाबंद जिले में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दलदल से भरे तालाब में जा घुसी। इस भीषण हादसे में जहां कार के परखच्चे उड़ गये। वहीं कार में सवार फिंगेश्वर के जामगांव में पदस्थ सहायक नेत्र अधिकारी डाॅ.नितेश सिन्हा की मौत हो गयी। उधर इस घटना की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग और मृतक के परिवार में मातम व्याप्त है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना राजिम के किरई गांव में घटित हुई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मृत डाॅ.नितेश सिन्हा मूलतः अभनपुर के केन्द्री गांव के रहने वाले थे। उनकी पोस्टिंग फिंगेश्वर के जामगांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र में सहायक नेत्र अधिकारी के रूप में थी। बताया जा रहा है कि बुधवार रात डाॅ.नितेश सिन्हा अपनी कार से फिंगेश्वर से अभनपुर की तरफ रवाना हुए थे।

तभी ग्राम किरई के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ पेड़ को टक्कर मारते हुए दलदल से भरे तालाब में जा गिरी। इस भीषण हादसे में गंभीर रूप से घायल डाॅ.नितेश सिन्हा को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर लाया गया। आनन फानन में उन्हे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Comment

latest news