Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » व्यवसाय » KORBA:: प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी ने TVS की नई गाड़ियां की लॉन्च, तुलसी टीवीएस में प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी.. आयोजन बना यादगार

KORBA:: प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी ने TVS की नई गाड़ियां की लॉन्च, तुलसी टीवीएस में प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी.. आयोजन बना यादगार

Share:

 

Famous dancer Sapna Choudhary launched new TVS vehicles, a huge crowd of fans gathered at Tulsi TVS Korba.. The event became memorable for automobile lovers.

KORBA : रविवार 12 अक्टूबर को टीवीएस मोटर कंपनी की नई मोटरसाइकिलों और स्कूटरों का भव्य अनावरण तुलसी ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड के तुलसी टीवीएस शोरूम में प्रसिद्ध हरियाणवी डांसर एवं कलाकार सपना चौधरी ने किया।

 

इस लॉचिंग इवेंट को देखने के लिए ऑटोमोबाइल प्रेमियों और प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी। सपना चौधरी ने भी शानदार टीवीएस शोरूम की तारीफ की। इससे पूर्व तुलसी ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर केदारनाथ अग्रवाल ने मुख्यातिथि सपना चौधरी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

लॉन्च हुए TVS के मॉडल्स

कार्यक्रम में मुख्य रूप से तीन नए मॉडल्स को लॉन्च किया गया, जिसने दर्शकों को खासा उत्साहित किया:

=1= नई TVS Apache RTR (अपाचे आरटीआर): यह मॉडल अपनी दमदार परफॉर्मेंस, रेसिंग DNA और आक्रामक डिजाइन के लिए जाना जाता है, जिसे और भी बेहतर रूप में पेश किया गया।

=2= नई TVS Raider “Deadpool Edition” (राइडर “डेडपूल एडिशन”): युवाओं को लक्षित करते हुए इस एडिशन में आकर्षक ग्राफिक्स, एक नया डिजिटल डैश और कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जो राइडर्स को एक नया और रोमांचक अनुभव देंगे।

=3= नई TVS Jupiter 113 Start Dust Black (जुपिटर 113 स्टार्ट डस्ट ब्लैक): स्कूटर सेगमेंट में, यह नया कलर वेरिएंट स्टाइल, आराम और बेहतरीन माइलेज के शानदार संतुलन के साथ उतारा गया।

तुलसी टीवीएस का 38 वर्षों का भरोसा

इस अवसर पर, तुलसी ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर केदारनाथ अग्रवाल ने कहा कि “हम पिछले 38 वर्षों से टीवीएस परिवार के साथ जुड़े हुए हैं। ग्राहकों का भरोसा और कंपनी का सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हमें गर्व है कि टीवीएस जैसी विश्वसनीय कंपनी के साथ हम कोरबा और आसपास के ग्राहकों को अत्याधुनिक टू-व्हीलर अनुभव प्रदान कर पा रहे हैं।”
टेरिटरी मैनेजर  विक्रम ,तुलसी टीवीएस के हौसला और विकास अग्रवाल,उनके परिजन , स्थानीय ग्राहकों और मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस भव्य लॉन्चिंग समारोह को और भी यादगार बना दिया। यह आयोजन कोरबा के ऑटोमोबाइल सेक्टर में नए उत्साह का संचार करने वाला साबित हुआ।

latest news