Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » देश » मध्य प्रदेश: PWD के रिटायर्ड इंजीनियर-इन-चीफ के ठिकानों पर रेड, ₹3 करोड़ का सोना और ₹36 लाख कैश बरामद

मध्य प्रदेश: PWD के रिटायर्ड इंजीनियर-इन-चीफ के ठिकानों पर रेड, ₹3 करोड़ का सोना और ₹36 लाख कैश बरामद

Share:

 

MP News :मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) के रिटायर्ड इंजीनियर-इन-चीफ जीपी मेहरा के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बड़ा छापा मारा है। इस छापे में करोड़ों रुपये की संपत्ति और नकदी बरामद हुई है।भोपाल और नर्मदापुरम जिले के चार ठिकानों पर एक साथ यह कार्रवाई हुई।

क्या मिला?

– सोना और चांदी : 2 किलो 649 ग्राम सोना (अनुमानित कीमत लगभग ₹3 करोड़ 5 लाख) और 5 किलो 523 ग्राम चांदी (अनुमानित कीमत लगभग ₹5 लाख 93 हजार)
– नकदी: ₹36 लाख से अधिक की नकदी बरामद हुई है।
– प्रॉपर्टी: 10 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी मिली है।
– फैक्ट्री और लग्जरी गाड़ियां: पीवीसी पाइप बनाने वाली फैक्ट्री और 4 फोर-व्हीलर वाहन (फोर्ड एंडेवर, स्कोडा स्लाविया, किया सोनेट और मारुति सियाज) बरामद हुए हैं।

मिनी मालदीव बनाने की तैयारी

– जीपी मेहरा के सैनी गांव में स्थित रिसॉर्ट में मिनी मालदीव की तर्ज पर निर्माण कार्य चल रहा था।
– 32 निर्माणाधीन कॉटेज और 7 निर्मित कॉटेज मिले हैं।
– 17 टन शहद और 2 बड़े तालाब भी बरामद हुए हैं।

अगली कार्रवाई

लोकायुक्त पुलिस ने जीपी मेहरा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संपत्ति संबंधी दस्तावेज, एफडी, शेयर और बीमा संबंधी दस्तावेजों की जांच जारी है।

latest news