Raipur Chhattisgarh: रायपुर के अवंति विहार इलाके में शुक्रवार देर शाम एक इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लग गई। कार सड़क पर चल ही रही थी कि धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

अफरा-तफरी और जाम
– घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
– सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बाल-बाल बचा चालक
– राहत की बात यह रही कि चालक समय रहते कार से बाहर निकल गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
– फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या बैटरी ओवरहीटिंग की संभावना जताई जा रही है।
जांच शुरू
– पुलिस और दमकल विभाग ने वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
– जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल पाएगा।








