Latest News
सक्ती हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बायलर फटने से भारी तबाही, कांग्रेस की जांच समिति ने उठाए सरकार पर सवाल बिलासपुर: चोरी के गहनों पर ‘गोल्ड लोन’ का खेल, सराफा एसोसिएशन ने बैंकों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल बड़ी खबर: राहुल गांधी की नागरिकता विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त रुख, FIR दर्ज करने के आदेश कोरबा का ‘पुष्पा’ राज: पुलिस ढूंढ रही है वो इलेक्ट्रिक ऑटो, जिसमें लदकर ‘पाम’ हुए रफूचक्कर! पावर प्लांट या मौत का अड्डा? कांग्रेस की जांच में खुला वेदांता ब्लास्ट का ‘प्रिया कनेक्शन’! “बालको की ‘ऑनलाइन’ जिद पर कोरबा में संग्राम: 100 करोड़ का व्यापार दांव पर, चेंबर ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान”
Home » कोरबा » सांसद का प्रयास : कोरबा जिले में बीएसएनएल लगाएगा 22 नए टावर,दूर होगी नेटवर्किंग की समस्या

सांसद का प्रयास : कोरबा जिले में बीएसएनएल लगाएगा 22 नए टावर,दूर होगी नेटवर्किंग की समस्या

Share:

 

दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक में सदस्य दिनेश सोनी ने रखी थी सांसद की बात

कोरबा। कोरबा लोकसभा की सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना चरणदास महंत की पहल से कोरबा जिले में बीएसएनएल के नेटवर्क को सुदृढ़ करने हेतु 22 जगह नए टावर लगाने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। शीघ्र ही उस पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा और नया टावर लगा दिए जाने से उन क्षेत्रों में बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।
भारतीय दूर संचार निगम लिमिटेड के कोरबा कार्यालय में पदस्थ सहायक महाप्रबंधक (AGM) श्री टोप्पो ने सांसद से मुलाकात कर यह जानकारी दी।
सांसद के प्रतिनिधि दिनेश सोनी ने बताया कि कोरबा जिले में पाली ब्लॉक के गांधी चौक, मुनगाडीह, माखनपुर, करतला ब्लॉक के ग्राम फुलसरी, कोरबा ब्लॉक के उरगा, रामपुर, भदरापारा, आरएसएस नगर, मंगल भवन, सुभाष ब्लॉक एसईसीएल, डिंगापुर, तुलसी नगर, चित्रा टॉकीज, सीएसईबी पश्चिम, साडा जमनीपाली, दादर, कटघोरा ब्लॉक के ग्राम झाबर, दीपका कटघोरा रोड, तिवरता, रलिया, अखरापाली,बिरदा, तुमान में नए टॉवर लगाए जाएंगे।
यहां गौरतलब है कि कोरबा लोकसभा की सांसद ज्योत्स्ना महन्त की तरफ प्रतिनिधि व सदस्य दूरसंचार सलाहकार समिति दिनेश सोनी ने बिलासपुर में आयोजित समिति की 25 अप्रैल 2025 की बैठक में शामिल होकर सांसद की तरफ से बात रखी थी। बीएसएनएल उपभोक्ताओं की सुविधा को अधिक से अधिक बढ़ाए जाने पर विशेष जोर दिया था।
सांसद ने कहा है कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र के शहर इलाकों में जहां बीएसएनल का नेटवर्क कई बार कमजोर हो जाता है तो दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी सुविधा अपेक्षाकृत उपलब्ध नहीं होने के कारण संचार सुविधा का लाभ ग्रामवासियों को नहीं मिल पाता है। बीएसएनल को अपने नेटवर्क के साथ-साथ टैरिफ के मामले में भी राहत देने की जरूरत है।
सांसद ने कहा है कि आगामी दिनों में बीएसएनएल के नए टावर लगाए जाने के बाद नेटवर्क की चली आ रही समस्या का समाधान होगा। उन्होंने एजीएम श्री टोप्पो को महत्वपूर्ण विषयों पर संज्ञान लिए जाने के लिए धन्यवाद भी दिया।

Leave a Comment