Latest News
फीफा वर्ल्ड कप भविष्यवाणी: लगातार 3 बार सटीक अनुमान लगाने वाले अर्थशास्त्री ने बताया, कौन जीतेगा इस बार का विश्व कप! कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: राजेन्द्र जायसवाल और नौशाद खान के बीच शह-मात का खेल, जाने क्या होगा जीत हार का अंतर.. अशोक खरात मामला: दिग्गज वकील उज्ज्वल निकम की एंट्री, ‘तांत्रिक बाबा’ की बढ़ेंगी मुश्किलें ## असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के वक्त हुआ धमाका वाह रे सिस्टम! ‘चांदी’ की जगह ‘गिलट’ की पायल: बेटियों को मिला ‘सस्ता’ आशीर्वाद, विभाग ने मारी ‘महंगी’ पलटी! क्रिकेट से 9 गुना अमीर है फुटबॉल! फीफा वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी देख उड़ जाएंगे होश, हारने वाले पर भी होगी नोटों की बारिश
Home » छत्तीसगढ़ » भूपेश बघेल का राज्य सरकार पर करारा प्रहार

भूपेश बघेल का राज्य सरकार पर करारा प्रहार

Share:

 

Chhattisgarh News मीडिया में चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राज्य की भाजपा सरकार और गृहमंत्री विजय शर्मा पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध चरम पर है और सरकार की नाकामी के कारण आम जनता भय के माहौल में जीने को मजबूर है।

छत्तीसगढ़ बन गया हैं अपराध का बढ़

बघेल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती और नशे के मामले बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह स्थिति दर्शाती है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। नशे के मामलों में एक थाना प्रभारी (टीआई) को सस्पेंड किया गया है, जो सरकार की स्वीकारोक्ति है कि हालात नियंत्रण से बाहर हैं।

गैंगवार और हत्याओं पर कार्रवाई
राजनांदगांव में हाल ही में हुई तीन हत्याओं और गैंगवार की घटनाओं का जिक्र करते हुए बघेल ने कहा कि इन पर सरकार की कार्रवाई महज औपचारिकता बनकर रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गृहमंत्री विजय शर्मा के संरक्षण में नशे का व्यापार फल-फूल रहा है, लेकिन मंत्री इस पर कोई ठोस कदम उठाने में असफल रहे हैं।

अन्य मुद्दों पर भी सवाल
बघेल ने SIR (सेंसस इन रियलिटी) और संपत्ति कर नोटिस पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यह निर्वाचन आयोग का काम है, न कि जनता पर छोड़ने का विषय। इसके अलावा उन्होंने संपत्ति कर के नोटिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल उन्हें ही नोटिस क्यों भेजा गया, जबकि शासकीय आवास में अन्य नेता और अधिकारी भी रहते हैं जिन्हें नोटिस नहीं दिया गया।

नक्सल मुठभेड़ पर चिंता
बघेल ने हाल की नक्सल मुठभेड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नक्सलवाद का समाप्त होना अच्छी बात है, लेकिन यह भी जरूरी है कि गरीब और निर्दोष आदिवासी इसके शिकार न बनें। उन्होंने मांग की कि ऐसी मुठभेड़ों की पारदर्शी जांच हो और निर्दोष लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Leave a Comment

latest news