कोरबा : पुलिस ने करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवाडीह हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायालय में मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिसके परिणामस्वरूप दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। इस फैसले से पीड़ित परिवार और ग्रामवासियों को न्याय मिला है।
धन्यवाद कार्यक्रम
आज ग्राम नवाडीह में पीड़ित परिवार और ग्रामवासियों ने एक विशेष धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित पूरी पुलिस टीम का सम्मान किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने कहा कि पुलिस की तत्परता और निष्पक्ष कार्यवाही से क्षेत्र में कानून पर जनता का भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है।
ग्रामवासियों की पहल
ग्रामवासियों और मृतक परिवार ने मृतक की स्मृति में ग्राम नवाडीह में 16 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं, जिससे ग्राम की सुरक्षा और निगरानी और मजबूत हो सके।
पुलिस अधीक्षक का संदेश
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा, “कोरबा पुलिस सदैव जनता की सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जनता और पुलिस मिलकर ही एक सुरक्षित समाज का निर्माण कर सकते हैं।”
जनता से अपील
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि:
– किसी भी अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
– अपराधियों व संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी गुप्त रूप से भी साझा की जा सकती है।
– ग्राम और नगर के चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में सहयोग करें।
– पुलिस और जनता के सहयोग से ही समाज में शांति, सुरक्षा और न्याय कायम रह सकता है।








