कोरबा :जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “मोर तिरंगा–मोर अभिमान” घर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने किया।आयोजन में देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। देशभक्ति गीतों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बांधे रखा।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने तिरंगा यात्रा के महत्व को बताते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा हम सब देशवासियों के लिए एक गौरव यात्रा है जो देश के प्रति बलिदान देने वाले उन वीर शहीदों की याद दिलाता और उनकी यादों को इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से घर-घर पहुंचाना हमारा लक्ष्य है ताकि वे हमारे दिलों में जिंदा रहे ।
उद्बोधन के बाद सभा रैली के रूप में हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा के लिए प्रस्थान हुए लोग मांदर की थाप पर करमा नित्य करते हुए भारत माता की जयकारे का उद्घोष करते हुए घंटाघर प्रांगण से कोसा बाड़ी चौक के लिए प्रस्थान हुए यात्रा के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा वीर शहीदों के मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया और अंत में तिरंगा यात्रा कोसा बाडी चौक पहुंचने के पश्चात समाप्त किया गया।
इस मौके पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल,प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, पूर्व महापौर जोगेश लांबा,पूर्व जिला अध्यक्ष पवन गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, ,एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल, भाजपा नेता ज्योति नंद दुबे, लक्ष्मीकांत जोशी के अलावा जिले के समस्त मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी गण, भाजपा कार्यकर्ता गण के साथ स्कूली छात्र-छात्राएं जिले के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।








