Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » देश » भक्त ने पूछा महाराज हम अनहोनी से कैसे बच सकते हैं ?.. प्रेमानंद जी महाराज ने बताया सटीक उपाय..

भक्त ने पूछा महाराज हम अनहोनी से कैसे बच सकते हैं ?.. प्रेमानंद जी महाराज ने बताया सटीक उपाय..

Share:

 

Premananda Ji Maharaj Discourse 11 /12/2024 : प्रेमानंद महाराज एक ऐसा नाम जो श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बन चुका है. उनके प्रवचनों में सिर्फ ज्ञान नहीं होता, बल्कि जीवन की सच्चाइयों को सरल और भावनात्मक ढंग से समझाने की कला भी होती है.

उन्होंने हजारों भक्तों के जीवन को दिशा दी है. चाहे वह भक्ति हो, व्यवहार हो या कठिन परिस्थितियों से निपटने की कला. प्रेमानंद महाराज के प्रवचन में सारी बातों का सार छुपा होता है.

एक दिन, उनके प्रवचन में एक भक्त ने हाथ जोड़कर प्रश्न किया कि महाराज, हम अनहोनी से कैसे बच सकते हैं? जब जीवन में सब कुछ ठीक चल रहा हो और अचानक दुख आ जाए, तब क्या करें?
महाराज ने उस भक्त के सवाल के जवाब में जीवन से जुड़ी घटना सुनाई. उन्होंने कहा कि एक पिता अपनी बेटी की शादी के लिए करोड़ों रुपये खर्च करता है.
बड़ी श्रद्धा और प्रेम से उसका विवाह सम्पन्न कराता है, लेकिन कुछ ही समय बाद उसका दामाद चल बसा. बेटी फिर मायके लौट आई. ऐसे में बेटी का मन टूट जाता है.
फिर महाराज ने कहा कि अब इस स्थिति में उपाय क्या है? महाराज ने खुद जवाब दिया कि ऐसे में भगवान का नाम जप ही उसका साथ देगा. इस स्थिति में कोई भी तर्क, कोई भी संपत्ति, कोई भी संबंध सच्चा सहारा नहीं दे सकता.

महाराज ने आगे बताया कि जीवन में सुख हो या दुख, समृद्धि हो या संकट, हर पल भगवान का नाम जपते रहो.

यही वह नाम बल है, जो अनहोनी को टाल तो नहीं सकता, लेकिन उसके प्रभाव को ज़रूर कम कर सकता है.

 

Leave a Comment

latest news