Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » कोरबा में मधुमक्खियों के हमले से 75 वर्षीय महिला की मौत

कोरबा में मधुमक्खियों के हमले से 75 वर्षीय महिला की मौत

Share:

 

छत्तीसगढ़/कोरबा :कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बनधवाभाठा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 75 वर्षीय सिहारिन बाई पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब सिहारीन बाई और उनका बेटा सुरेश यादव गांव से लगे खेत में काम कर रहे थे।

घटना के विवरण

– सिहारीन बाई खेत में काम कर रही थीं, जबकि उनका बेटा सुरेश दूसरे खेत में काम कर रहा था।
– अचानक, मधुमक्खियों के झुंड ने सिहारीन बाई पर हमला कर दिया, जिससे वह खेत में गिर गईं।
– सुरेश ने अपनी मां की चिल्लाने की आवाज सुनी और दौड़ते हुए जाकर देखा कि मधुमक्खियों ने उनकी मां पर हमला कर दिया है।
– सुरेश ने अपनी मां को कंधे पर उठाकर घर पहुंचाया, लेकिन मधुमक्खियों ने उसे भी काट लिया।
– सुरेश ने अपनी मां को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर की सलाह

डॉक्टर आदित्य सिसोदिया ने बताया कि मधुमक्खी के डंक से शरीर में हाइपरसेंसिटिव रिएक्शन हो सकता है, जिससे सांस लेने में तकलीफ, सूजन और यहां तक कि मौत भी हो सकती है। अगर किसी को ज्यादा मधुमक्खियों ने काटा है, तो तुरंत उनकी सांस और ऑक्सीजन सेचुरेशन चेक करना जरूरी है ।

Leave a Comment

latest news