Latest News
रोनाल्डो का महा-रिकॉर्ड: 6 अलग-अलग फुटबॉल वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने! छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू ## कोरबा-सक्ती मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार छत्तीसगढ़ का ‘सायको किलर’: बलौदाबाजार के खर्वे गांव में 8 ग्रामीणों की हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा
Home » देश » देवघर में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में 18 कांवड़ियों की मौत, 23 घायल

देवघर में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में 18 कांवड़ियों की मौत, 23 घायल

Share:

Horrific road accident in Deoghar: 18 Kanwariyas killed, 23 injured in bus-truck collision

नेशनल न्यूज: झारखंड के देवघर में सावन के महीने में चल रहे कावड़ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में 18 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए।

*हादसे की जानकारी*

– हादसा सुबह करीब 5:30 बजे गोड्डा-देवघर मुख्य मार्ग पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ के पास हुआ।
– बस में सवार कांवड़िये बाबा बैद्यनाथ मंदिर से जलाभिषेक कर बासुकीनाथ जा रहे थे।
– ट्रक में एलपीजी सिलेंडर लदे थे, जिससे टक्कर के बाद जोरदार विस्फोट हुआ।

*मृतकों और घायलों की जानकारी*

– हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए।
– घायलों को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
– मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन बस चालक की पहचान मोहनपुर निवासी सुभाष तुरी के रूप में हुई है।

*प्रशासन की कार्रवाई*

– घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।
– जिला प्रशासन ने घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।
– सांसद निशिकांत दुबे ने हादसे पर शोक जताया है और मृतकों के परिजनों को संवेदनाएं व्यक्त की हैं ।

Leave a Comment

latest news