Latest News
बड़ी खबर: राहुल गांधी की नागरिकता विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त रुख, FIR दर्ज करने के आदेश कोरबा का ‘पुष्पा’ राज: पुलिस ढूंढ रही है वो इलेक्ट्रिक ऑटो, जिसमें लदकर ‘पाम’ हुए रफूचक्कर! पावर प्लांट या मौत का अड्डा? कांग्रेस की जांच में खुला वेदांता ब्लास्ट का ‘प्रिया कनेक्शन’! “बालको की ‘ऑनलाइन’ जिद पर कोरबा में संग्राम: 100 करोड़ का व्यापार दांव पर, चेंबर ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान” बड़ी कार्रवाई: वेदांता बॉयलर ब्लास्ट मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत प्रबंधन पर FIR दर्ज वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश
Home » कोरबा » कोरबा न्यूज » प्रसिद्ध शिव उपासक पंडित प्रदीप मिश्रा जी कहते हैं पंडाल में बैठकर कथा सुनने का पुण्य असंख्य गुना बढ़ जाता है.. अब यहां की गई पंडाल की व्यवस्था

प्रसिद्ध शिव उपासक पंडित प्रदीप मिश्रा जी कहते हैं पंडाल में बैठकर कथा सुनने का पुण्य असंख्य गुना बढ़ जाता है.. अब यहां की गई पंडाल की व्यवस्था

Share:

 

छत्तीसगढ़/कोरबा: सीहोर (मध्यप्रदेश) के प्रसिद्ध शिव उपासक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा उरगा बिलासपुर हाइवे कुदुरमाल (कोरबा) स्थित मीरा रिसॉर्ट में बारह जुलाई से चल रही है. इस कथा का सीधा प्रसारण पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय, निहारिका महानदी कॉम्प्लेक्स प्रांगण में किया जा रहा है। संचालक डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि भारी वर्षा और अधिक भीड़ के चलते कथा स्थल पर सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है। ऐसे में अधिक से अधिक शिवभक्तों को कथा का लाभ दिलाने के उद्देश्य से उन्होंने निहारिका क्षेत्र स्थित महानदी कॉम्प्लेक्स प्रांगण में विशेष पंडाल का निर्माण करवाया है।

पंडाल में कथा सुनने का महत्व

पंडित प्रदीप मिश्रा जी स्वयं कहते हैं कि पंडाल में बैठकर कथा सुनने का पुण्य असंख्य गुना बढ़ जाता है। डॉ शर्मा का कहना हैं कि इसी भावना के साथ हमने यह व्यवस्था की है, ताकि कोरबा और आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु पंडाल में बैठकर कथा का श्रवण कर सकें और परम पुण्य लाभ प्राप्त करें।

कथा का समय

कथा का सीधा प्रसारण प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा रहा है। डॉ. शर्मा ने सभी शिवभक्तों, आमजनों और अंचलवासियों से अपील की है कि वे पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय परिसर में स्थापित पंडाल में उपस्थित होकर इस दिव्य कथा का श्रवण करें और परिवार सहित पुण्य लाभ अर्जित करें।

Leave a Comment