Latest News
रामलीला मैदान की महारैली: INDIA गठबंधन की एकजुटता और सत्ता पक्ष के लिए बड़ी चुनौती झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
Home » देश » तीन महीने पहले हुई थी शादी: सेल्फी के बहाने पत्नी ने पति को नदी में धक्का दिया..उसे तैरना..

तीन महीने पहले हुई थी शादी: सेल्फी के बहाने पत्नी ने पति को नदी में धक्का दिया..उसे तैरना..

Share:

 

कर्नाटक के यादगिरी जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति को कृष्णा नदी में धक्का दे दिया। यह घटना शनिवार को गुर्जापुर ब्रिज पर हुई, जब दोनों पति-पत्नी बाइक से सफर करते हुए कुछ देर के लिए रुके थे और सेल्फी ले रहे थे। पति का आरोप है कि उनकी पत्नी ने जानबूझकर उन्हें मारने के इरादे से धक्का दिया, जबकि पत्नी का कहना है कि यह एक हादसा था और पति का पैर फिसल गया था।खुशकिस्मती से पति तैरना जानता था और बहते हुए एक बड़े पत्थर से जाकर चिपक गया. उसकी चीखें सुनकर आसपास के गांव वाले मौके पर पहुंचे और रस्सी की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया. यह घटना रायचूर ज़िले के कडलूर गांव की है, जो तेलंगाना के नारायणपेट जिले की सीमा से सटा हुआ है.बताया जा रहा है कि तातप्पा और उनकी पत्नी की शादी अप्रैल 2025 में हुई थी. लेकिन शादी के महज तीन महीनों में ही उनके बीच रिश्ते में दरार आ गई थी. तातप्पा का कहना है कि लगातार झगड़ों और मनमुटाव के कारण उनकी पत्नी ने यह कदम उठाया.यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है

घटना के मुख्य बिंदु:

– पति का आरोप: पति तातप्पा का कहना है कि उनकी पत्नी ने उन्हें पीछे से धक्का दिया, जिससे वह नदी में गिर गए। उनकी जान तैरना जानने की वजह से बच गई और वह एक बड़े पत्थर से चिपक गए।
– पत्नी की सफाई: पत्नी का कहना है कि यह एक हादसा था और उसने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। पति का पैर फिसल गया था।
– मामले की जांच: पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। दोनों के बीच शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था .