Home » देश » Prime Minister Narendra Modi distributed 51 thousand appointment letters in the 16th employment fair, youth’s faces lit up with joy

Prime Minister Narendra Modi distributed 51 thousand appointment letters in the 16th employment fair, youth’s faces lit up with joy

Share:

रोजगार मेला 2025:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में आयोजित रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का युवा आज अपने परिश्रम और इनोवेशन से पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहा है।

*रोजगार और स्वरोजगार के अवसर*

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार लगातार देश के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर तैयार कर रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में आईएमएफ ने भी कहा है कि भारत आने वाले समय में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

*नवनियुक्त कार्मिकों को संदेश*

नवनियुक्त कार्मिकों से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके विभाग अलग-अलग हैं, लेकिन ध्येय एक है – राष्ट्र सेवा। उन्होंने कहा कि विभाग कोई भी हो, कार्य कोई भी हो, पद कोई भी हो, इलाका कोई भी हो, ध्येय राष्ट्र सेवा ही है, सूत्र भी एक है – नागरिक प्रथम।

*विदेश यात्रा का उल्लेख*

प्रधानमंत्री ने अपनी हाल की विदेश यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि हर देश में भारत की युवाशक्ति की गूंज सुनाई दी। इस दौरान जितने भी समझौते हुए हैं, उनसे देश और विदेश, दोनों जगह भारत के नौजवानों को फायदा होना ही है। डिफेंस, फार्मा, डिजिटल टेक्नोलॉजी, एनर्जी, रेयर अर्थ मिनरल्स जैसे सेक्टरों में हुए समझौतों से भारत को आने वाले दिनों में बहुत बड़ा फायदा होगा ।

Leave a Comment