Latest News
धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त रामलीला मैदान की महारैली: INDIA गठबंधन की एकजुटता और सत्ता पक्ष के लिए बड़ी चुनौती
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ :सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की शर्मनाक हरकत: महिला टॉयलेट में मोबाइल रखकर बनाता था वीडियो

छत्तीसगढ़ :सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की शर्मनाक हरकत: महिला टॉयलेट में मोबाइल रखकर बनाता था  वीडियो

Share:

 

रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिलाड़ी के एक मिडिल स्कूल में एक गंभीर  मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधान पाठक भूपेंद्र कुमार साहू की शर्मनाक हरकत सामने आई है। वह महिला शौचालय में मोबाइल रखकर अश्लील वीडियो बनाता था। मंगलवार को एक महिला शिक्षक की नजर मोबाइल पर पड़ी, जिसमें वीडियो रिकॉर्डिंग चल रही थी। इसके बाद पूरे स्टाफ को इसकी जानकारी लगी और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

*आरोपी हेडमास्टर ने किया जुर्म कबूल*

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह रिकॉर्ड किए गए वीडियो को दूसरे मोबाइल और लैपटॉप में ट्रांसफर करता था और बाद में देखता था। यह काम वह पिछले 2 महीनों से कर रहा था।

*महिला शिक्षकों में दहशत*

इस घटना के बाद महिला शिक्षकों में दहशत का माहौल है। परिवार वाले अपनी बच्चियों को उस स्कूल में पढ़ाना नहीं चाहते हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

*साइबर सेल जांच में भेजा गया मोबाइल*

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की जांच की, जिसमें वीडियो डिलीट मिले। अब उस मोबाइल की जांच के लिए उसे साइबर सेल भेजा गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है ।