Latest News
हौसलों के पहिए: टूटी ट्राइसाइकिल बदली, अब थमेगी नहीं कमला की ‘उच्च शिक्षा’ की उड़ान! छत्तीसगढ़: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से निरस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पोंड़ीउपरोड़ा में  प्रवेश हेतु 15 जून तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित 🗳️ बिंझरा उपचुनाव: कन्हैया लाल के सिर सजा जीत का ताज, ‘हत्याकांड के आरोपी’ को जनता ने नकारा! छत्तीसगढ़ उपचुनाव: लोकतंत्र का महापर्व, रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, 4 जून को नतीजो की घोषणा  : 💥 रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन अंकुश’: आईपीएल फाइनल पर सट्टा खिलाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़, करीब 32 लाख नगद और नोट गिनने की मशीन जब्त
Home » Uncategorized » दीपक बैज का iPhone रहस्यमयी ढंग से गायब , भाजपा नेता ने कहा बैज को शक किस पर भूपेश बघेल या टीएस सिंहदेव? पुलिस जांच में जुटी

दीपक बैज का iPhone रहस्यमयी ढंग से गायब , भाजपा नेता ने कहा बैज को शक किस पर भूपेश बघेल या टीएस सिंहदेव? पुलिस जांच में जुटी

Share:

 

छत्तीसगढ़ की राजनीति में उस समय भूचाल आ गया जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का iPhone 15 Pro रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया।

भाजपा का निशाना

उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस कार्यालय में बैठक उनके अपने लोगों के बीच हो रही थी तो मोबाइल कैसे गायब हुआ, इसका जवाब उन्हें खुद देना चाहिए। पार्टी की अंदरूनी बैठक में मोबाइल गायब होना बड़ी बात है। जब अंदर वे इस तरह की गड़बड़ कर रहे हैं, तो बाहर और कैसी-कैसी गड़बड़ी करते होंगे।भाजपा नेता केदार कश्यप ने तंज कसते हुए कहा, “बैज बताएं उन्हें शक किस पर है—भूपेश बघेल या टी.एस. सिंहदेव?”

यह कोई नई बात नहीं है- खेड़ा

इधर, राधिका खेड़ा ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर एक पोस्ट डाला है। उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल प्रदेश मुख्यालय में चोरी हो गया। चोर को पकड़ने की कोशिश की तो सामने आया कि मुख्यालय में सीसीटीवी कैमरा नहीं हैं। वैसे, यह कोई नई बात नहीं है। जब मुझे कांग्रेस मुख्यालय में बंद किया गया था तब भी सीसीटीवी नहीं था।

उन्होंने मुख्यालय की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि ऐसे में सवाल तो उठा है कि कांग्रेस मुख्यालय में कैमरे क्यों नहीं हैं? कका के पांच साल के ऐसे क्या काले कारनामे मुख्यालय में छिपे हैं? चोरी रोकने से ज्यादा ‘क्या’ छुपाने पर जोर है।

दीपक बैज का पलटवार

दीपक बैज ने इन बयानों पर पलटवार करते हुए कहा, “फोन मेरा खोया है, लेकिन चिंता भाजपा को हो रही है!” अब सबकी नजरें पुलिस जांच पर टिकी हैं—क्योंकि सवाल बड़ा है: सबसे सुरक्षित माने जाने वाले भवन से फोन आखिर कैसे गायब हुआ?

 

एनएसयूआई की बैठक के दौरान मोबाइल हुआ था चोरी

कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में रविवार को एनएसयूआई की बैठक चल रही थी। इसी दौरान कुछ देर के लिए दीपक बैज बाहर चले गए। वापस लौटने पर टेबल से मोबाइल गायब था। उन्होंने खम्हारडीह थाने में मोबाइल गुम होने की सूचना दी। पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment