Latest News
कोरबा: रावण दहन के बाद मुड़ापार में खूनी वारदात, चाकू के वार से युवक की मौत; जांच में जुटी पुलिस बच्चों की सेहत और पोषण को नया आयाम देगा छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026: कोरबा में 23 से 25 अक्टूबर तक जुटेगा देशभर के बाल रोग विशेषज्ञों का महाकुंभ कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में 120 फीट ऊंचे रावण का दहन, HTPS कोरबा के लाल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव पुराना बस स्टैंड में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व, जय श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ रावण दहन कोरबा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार दोस्तों को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत अंकिता शर्मा ने AK-47 से की टेस्ट फायरिंग, राजनांदगांव में विजयादशमी पर पुलिस शस्त्रागार में हुआ विधि-विधान से शस्त्र पूजन
Home » छत्तीसगढ़ » कवर्धा दौरे पर भक्ति और जनसेवा के अनोखे अंदाज में दिखे डिप्टी सीएम विजय शर्मा; मंजीरा बजाकर झूमे, जमीन पर बैठकर सुनीं जनसमस्याएं

कवर्धा दौरे पर भक्ति और जनसेवा के अनोखे अंदाज में दिखे डिप्टी सीएम विजय शर्मा; मंजीरा बजाकर झूमे, जमीन पर बैठकर सुनीं जनसमस्याएं

Share:

कवर्धा / कबीरधाम 20 अक्टूबर 2026: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक विजय शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के दौरे पर कभी वे आम जनता के बीच जमीन पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनते दिखते हैं, तो कभी ऑटो में सवार होकर सीधे दुर्गा पंडाल पहुंच जाते हैं।

इसी कड़ी में देर रात डिप्टी सीएम कबीरधाम जिले के ग्राम ढोंघा और कोडार में आयोजित मां दुर्गा पूजा महोत्सव में शामिल हुए।

भजनों और जसगीत की धुन पर मंजीरा बजाकर झूमे

दुर्गा पंडालों में उप मुख्यमंत्री का पूर्णतः भक्तिमय रूप देखने को मिला। माता के भजनों और पारंपरिक जसगीतों के बीच उन्होंने स्वयं हाथों में मंजीरा थाम लिया और ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में डूब गए। ढोलक और मंजीरे की मधुर थाप तथा माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया।

प्रदेश की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दोनों गांवों में स्थापित माता दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए देर रात तक ग्रामीणों के साथ बैठकर भजन-कीर्तन में भाग लिया।

मौके पर ही समस्याओं के निराकरण के निर्देश

धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने के साथ-साथ विजय शर्मा ने ग्रामीणों से आत्मीय बातचीत की और उनकी समस्याएं तथा मांगें सुनीं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के कड़े निर्देश दिए।

इससे पूर्व भी क्षेत्र भ्रमण के दौरान डिप्टी सीएम का सादगी भरा रूप सामने आया था, जब वे जमीन पर बैठकर लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान सड़क निर्माण में लापरवाही की शिकायत पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए खराब सड़क को उखाड़कर नए सिरे से बनाने के आदेश दिए थे।