Latest News
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी स्मृति ईरानी की नेताओं को सख्त हिदायत कोरबा: रावण दहन के बाद मुड़ापार में खूनी वारदात, चाकू के वार से युवक की मौत; जांच में जुटी पुलिस बच्चों की सेहत और पोषण को नया आयाम देगा छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026: कोरबा में 23 से 25 अक्टूबर तक जुटेगा देशभर के बाल रोग विशेषज्ञों का महाकुंभ कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में 120 फीट ऊंचे रावण का दहन, HTPS कोरबा के लाल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव पुराना बस स्टैंड में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व, जय श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ रावण दहन कोरबा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार दोस्तों को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत
Home » Uncategorized » सियासी गरमाहट: विजयादशमी से पहले लगे विवादित पोस्टर, अतीक-राहुल समेत कई चर्चित चेहरों को ‘दशानन’ के रूप में दर्शाया

सियासी गरमाहट: विजयादशमी से पहले लगे विवादित पोस्टर, अतीक-राहुल समेत कई चर्चित चेहरों को ‘दशानन’ के रूप में दर्शाया

Share:

लखनऊ 19 अक्टूबर 2026 Lucknow Poster Controversy  : उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विजयादशमी (दशहरे) से ठीक पहले राजधानी लखनऊ के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए विवादित पोस्टरों ने सूबे की सियासत में उबाल ला दिया है।

‘भारत विरोधी दशानन रावण’ शीर्षक से यह पोस्टर ‘सनातन रक्षा संगठन’ द्वारा लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में रावण के प्रतीकात्मक चित्र के दस सिरों पर देश-विदेश की 10 चर्चित राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारी हस्तियों के चेहरे लगाए गए हैं।

अतीक अहमद को मुख्य रावण बनाया, विपक्षी नेताओं की तस्वीरें भी शामिल

पोस्टर के केंद्र में दिवंगत माफिया अतीक अहमद को रावण के मुख्य चेहरे के रूप में दर्शाया गया है। इसके अलावा अन्य सिरों पर माफिया मुख्तार अंसारी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण की तस्वीरें लगाई गई हैं।

पोस्टर लगाने वाले संगठन का दावा है कि इन हस्तियों ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से राष्ट्रहित के विरुद्ध बयानों, कदमों या गतिविधियों में भूमिका निभाई है। इसी आधार पर उन्हें प्रतीकात्मक रूप से आधुनिक दशानन रावण के सिरों पर जगह दी गई है।

एलन मस्क, जॉर्ज सोरोस और मोहम्मद यूनुस जैसे अंतरराष्ट्रीय चेहरे भी शामिल

भारतीय हस्तियों के साथ-साथ इस विवादित पोस्टर में कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रमुख चेहरों को भी निशाना बनाया गया है। इसमें अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क (स्टारलिंक और उनसे जुड़ी टिप्पणियों के संदर्भ में), अमेरिकी सांसद इल्हान उमर और अरबपति कारोबारी जॉर्ज सोरोस (भारतीय लोकतंत्र में कथित हस्तक्षेप के आरोपों के तहत) की तस्वीरें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर दिए गए बयानों के संदर्भ में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस की तस्वीर भी लगाई गई है।

त्योहार से पहले पोस्टरबाजी पर मचा राजनीतिक घमासान

विजयादशमी से ठीक पहले प्रमुख स्थानों पर इस तरह के पोस्टर सामने आने के बाद शहर में कड़ा राजनीतिक विरोध शुरू हो गया है। विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे त्योहार के सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने और चुनावी लाभ हासिल करने का प्रयास बताया है। वहीं, शहर के मुख्य चौराहों पर लगे इन पोस्टरों को लेकर स्थानीय पुलिस और नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली व सतर्कता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।