Latest News
कोरबा: रावण दहन के बाद मुड़ापार में खूनी वारदात, चाकू के वार से युवक की मौत; जांच में जुटी पुलिस बच्चों की सेहत और पोषण को नया आयाम देगा छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026: कोरबा में 23 से 25 अक्टूबर तक जुटेगा देशभर के बाल रोग विशेषज्ञों का महाकुंभ कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में 120 फीट ऊंचे रावण का दहन, HTPS कोरबा के लाल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव पुराना बस स्टैंड में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व, जय श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ रावण दहन कोरबा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार दोस्तों को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत अंकिता शर्मा ने AK-47 से की टेस्ट फायरिंग, राजनांदगांव में विजयादशमी पर पुलिस शस्त्रागार में हुआ विधि-विधान से शस्त्र पूजन
Home » व्यवसाय » FSSAI का बड़ा एक्शन: ‘फ्रीडम राइस ब्रान ऑयल’ के भ्रामक दावों पर बिगबास्केट, फ्लिपकार्ट और जेमिनी एडिबल्स को नोटिस; DNV फूड्स का लाइसेंस सस्पेंड

FSSAI का बड़ा एक्शन: ‘फ्रीडम राइस ब्रान ऑयल’ के भ्रामक दावों पर बिगबास्केट, फ्लिपकार्ट और जेमिनी एडिबल्स को नोटिस; DNV फूड्स का लाइसेंस सस्पेंड

Share:

नई दिल्ली 17अक्टूबर 2026 FSSAI Notice : खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाने के तेल से जुड़े एक बड़े मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए प्रसिद्ध ब्रांड ‘फ्रीडम कुकिंग राइस ब्रान ऑयल’ के निर्माता और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही एक अन्य कार्रवाई में नियमों के गंभीर उल्लंघन को लेकर DNV फूड प्रोडक्ट्स लिमिटेड का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया गया है।

‘फ्रीडम राइस ब्रान ऑयल’ के भ्रामक विज्ञापनों पर फंसा पेंच

FSSAI के अनुसार, जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया लिमिटेड (Gemini Edibles & Fats India Ltd.) द्वारा ‘फ्रीडम कुकिंग राइस ब्रान ऑयल’ का प्रचार ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य संबंधी बड़े-बड़े दावों के साथ किया जा रहा था। विज्ञापन में दावा किया गया था कि यह तेल:

  • खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है।

  • अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बनाए रखने या बढ़ाने में मदद करता है।

  • इसमें 10,000 PPM से अधिक प्राकृतिक ‘ओराइजेनॉल’ (Oryzanol) मौजूद है।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा और मानक (विज्ञापन एवं दावे) नियम, 2018 के तहत राइस ब्रान ऑयल के लिए कोलेस्ट्रॉल कम करने और दिल की सेहत सुधारने से जुड़े ऐसे दावे मान्य नहीं हैं।

इस मामले में FSSAI ने जेमिनी एडिबल्स, बिगबास्केट का संचालन करने वाली कंपनी इनोवेटिव रिटेल कॉन्सेप्ट्स और फ्लिपकार्ट इंडिया से जवाब मांगा है कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2006 के उल्लंघन के तहत उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए।

बिना ई-कॉमर्स लाइसेंस के ऑनलाइन बिक्री का खुलासा

जांच के दौरान FSSAI ने एक और बड़ी लापरवाही पकड़ी। प्राधिकरण ने पाया कि जेमिनी एडिबल्स अपनी खुद की वेबसाइट के जरिए खाद्य पदार्थों की बिक्री कर रही थी, लेकिन उसके पास ई-कॉमर्स गतिविधियों को संचालित करने के लिए आवश्यक वैध सेंट्रल लाइसेंस (Central License) नहीं था। FSSAI के नियमों के अनुसार, किसी भी फूड प्रोडक्ट की ऑनलाइन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स कैटेगरी के तहत सेंट्रल लाइसेंस होना अनिवार्य है।

स्वच्छता में लापरवाही: DNV फूड प्रोडक्ट्स का लाइसेंस निलंबित

एक अन्य बड़ी कार्रवाई करते हुए FSSAI ने DNV फूड प्रोडक्ट्स लिमिटेड का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है।

हाल ही में कंपनी के परिसरों में किए गए निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा, साफ-सफाई और स्वच्छता (Hygiene & Sanitation) से जुड़े नियमों का भारी उल्लंघन पाया गया था। इसके अलावा उत्पादों के रखरखाव, भंडारण (Storage) और लाइसेंस की शर्तों के पालन में भी गंभीर कमियां पाई गईं, जिसके बाद अथॉरिटी ने यह सख्त कदम उठाया।