Latest News
कोरबा: रावण दहन के बाद मुड़ापार में खूनी वारदात, चाकू के वार से युवक की मौत; जांच में जुटी पुलिस बच्चों की सेहत और पोषण को नया आयाम देगा छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026: कोरबा में 23 से 25 अक्टूबर तक जुटेगा देशभर के बाल रोग विशेषज्ञों का महाकुंभ कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में 120 फीट ऊंचे रावण का दहन, HTPS कोरबा के लाल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव पुराना बस स्टैंड में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व, जय श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ रावण दहन कोरबा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार दोस्तों को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत अंकिता शर्मा ने AK-47 से की टेस्ट फायरिंग, राजनांदगांव में विजयादशमी पर पुलिस शस्त्रागार में हुआ विधि-विधान से शस्त्र पूजन
Home » Uncategorized » अभिनेता शोभिनव सत्या कोरबा पहुंचे: ‘हनुमान अंश’ में बाबा नीम करौली का किरदार निभाने वाले कलाकार रामलीला में होंगे शामिल

अभिनेता शोभिनव सत्या कोरबा पहुंचे: ‘हनुमान अंश’ में बाबा नीम करौली का किरदार निभाने वाले कलाकार रामलीला में होंगे शामिल

Share:

कोरबा 16 अक्टूबर 2026 : फिल्म ‘हनुमान अंश’ में आध्यात्मिक संत बाबा नीम करौली की भूमिका निभाकर देश-विदेश में प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या कोरबा पहुंच चुके हैं। नगर निगम द्वारा आयोजित भव्य रामलीला कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे इस अभिनेता का रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

कोरबा पहुंचते ही उनके कई कार्यक्रम निर्धारित हैं। अभिनेता सबसे पहले घंटाघर पहुंचेंगे, जिसके बाद वह ऐतिहासिक फुटका पहाड़ जाकर प्रभु श्रीराम के पवित्र पदचिह्नों के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेंगे। इसके उपरांत, शाम 5 बजे वह एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे, जिसमें वह फिल्म में बाबा नीम करौली के प्रेरक किरदार को निभाने के अपने अनूठे अनुभवों को मीडिया और जनता के साथ साझा करेंगे।

Tags

  • Shobhinav Satya

  • Hanuman Ansh

  • Neem Karoli Baba