Latest News
कोल इंडिया के 1 लाख ठेका श्रमिकों की बल्ले-बल्ले: VDA में संशोधन, 1 अक्टूबर से बढ़ कर मिलेगी दिहाड़ी CJP के प्रदर्शन और INDIA ब्लॉक के मार्च पर बीजेपी का तीखा हमला: “देश की स्थिरता के साथ मज़ाक बना रखा है क्या?” Chhattisgarh: सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन पर रोक: दिल्ली में आंदोलन के लिए बदले गए ठिकाने, रामलीला मैदान समेत 3 नई जगहें तय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों के संबंध में लोकभवन में बैठक आयोजित पुलिस का बड़ा एक्शन: दिल्ली मार्च से पहले कांग्रेस के तीन जिलाध्यक्ष हिरासत में, 12 घंटे बाद छूटे
Home » कोरबा » कोरबा में दर्दनाक हादसा: पिकनिक पर गया 15 वर्षीय बालक डैम में डूबा, गोताखोरों ने निकाला शव

कोरबा में दर्दनाक हादसा: पिकनिक पर गया 15 वर्षीय बालक डैम में डूबा, गोताखोरों ने निकाला शव

Share:

कोरबा 10 अक्टूबर 2026 Sumedha Dam Accident, : दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया 15 वर्षीय नरेश साहू हादसों का शिकार हो गया। बांकी मोगरा थाना क्षेत्र के सुमेधा स्थित डैम में नहाने के दौरान डूबे नरेश का शव पुलिस और गोताखोरों की मदद से आज सुबह बरामद कर लिया गया है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दर्री थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी निवासी चार बच्चे सुमेधा डैम पर पिकनिक मनाने गए थे। पिकनिक के दौरान चारों बच्चे डैम के पानी में नहाने के लिए उतरे। कुछ समय बाद तीन बच्चे तो सुरक्षित बाहर आ गए, लेकिन फिरतू राम साहू का 15 वर्षीय पुत्र नरेश साहू पानी के गहराई में समा गया और बाहर नहीं लौटा।

साथी बच्चों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब नरेश का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। कल देर शाम तक स्थानीय स्तर पर तलाश जारी रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

आज सुबह गोताखोरों की टीम ने डैम में विशेष तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद नरेश का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।