Latest News
छत्तीसगढ़ की ‘विकास और विरासत’ का साक्षी बनेगा भारत मंडपम: 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में सजेगा भव्य पवेलियन सिरपुर बना विश्व धरोहर का दावेदार: यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल हुई छत्तीसगढ़ की प्राचीन सांस्कृतिक नगरी मंत्रीजी की राह में उमड़ी ‘नारी शक्ति’: बलरामपुर में पुल के उद्घाटन पर बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर महिलाओं ने घेरा काफिला कोरबा में दशहरा की रात युवक की हत्या का खुलासा: डीजे पर नाचने के दौरान हुआ था विवाद, सभी आरोपी गिरफ्तार  मैच ग्रुप की नई पहल: टिंडर और हिंज पर स्क्रीनशॉट बंद, सुरक्षा के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन और I4C से हाथ मिलाया कोरबा में खूनी संघर्ष: रावण दहन देखने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन गिरफ्तार
Home » कोरबा » छूटे हुए और नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान

छूटे हुए और नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान

Share:

 

बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे मतदाता सूची का अद्यतन; फॉर्म-6 से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

कोरबा, 07 अक्टूबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ द्वारा 01 अक्टूबर 2026 को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के अनुसार कोरबा जिले में छूटे हुए और नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत ऐसे पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी, जिनका नाम अब तक सूची में शामिल नहीं हो पाया है। इसमें पहली बार मतदाता बनने जा रहे युवा भी शामिल हैं। मतदाता सूची के सतत अद्यतीकरण की प्रक्रिया के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर पात्र नागरिकों से संपर्क करेंगे।

जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी पात्र नागरिकों से अभियान में सहयोग करने और मतदाता सूची में अपना पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। नागरिक ECINET मोबाइल ऐप अथवा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।