Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » अग्रसेन भवन जमनीपाली में देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, भवन विस्तार के लिए मिला 72 हजार का सहयोग

अग्रसेन भवन जमनीपाली में देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, भवन विस्तार के लिए मिला 72 हजार का सहयोग

Share:

कोरबा (जमनीपाली): देश की आजादी के 80वें पावन पर्व के अवसर पर साडा कॉलोनी जमनीपाली स्थित अग्रसेन भवन में स्वतंत्रता दिवस पूरे देशभक्ति के माहौल और गरिमा के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में कोरबा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री नरेन्द्र अग्रवाल मुख्य अतिथि, जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि तथा अग्रवाल सभा दर्री-जमनीपाली के संरक्षक प्रेमकुमार अग्रवाल अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत में मुख्य अतिथि नरेन्द्र अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि नरेश अग्रवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद राष्ट्रगान की धुन के साथ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि नरेन्द्र अग्रवाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महापुरुषों और देशभक्तों के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर भवन विस्तार के लिए मुख्य अतिथि नरेन्द्र अग्रवाल ने 51 हजार रुपये और विशिष्ट अतिथि नरेश अग्रवाल ने 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।

कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:

  • संरक्षक: प्रेम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, महेश अग्रवाल, बैजनाथ महेश्वरी

  • उपाध्यक्ष: बैजनाथ गोयल, राजेन्द्र अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, प्रेम सुगेघा

  • सचिव: मनोज अग्रवाल | सह सचिव: आशीष अग्रवाल

  • कोषाध्यक्ष: सुरेश बालाजी | सह कोषाध्यक्ष: अशोक स्टील

  • संगठन मंत्री: आशीष अग्रवाल (पूर्व एल्डरमेन)

  • प्रचार सचिव: प्रतीक अग्रवाल | प्रसार सचिव: विकास अग्रवाल

  • कार्यकारिणी सदस्य: विनोद सिंघानिया, राजूभाई गोयल

  • महिला मंडल: अग्रवाल सभा महिला अध्यक्ष संगीता पालीवाल, सचिव मंजू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मंजू देवी

  • संस्थाएं: मड़वाड़ी युवा मंच, जागृति शाखा एवं अग्रवाल सभा के अन्य पदाधिकारी व सदस्य।

कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। मंच का सफल संचालन मनीष अग्रवाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन सचिव मनोज अग्रवाल द्वारा किया गया।

Leave a Comment

latest news