Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » राजनांदगांव में फिर ED का बड़ा छापा: नाहटा ग्रुप और भंसाली किराना समेत कई ठिकानों पर सुबह 6 बजे दबिश

राजनांदगांव में फिर ED का बड़ा छापा: नाहटा ग्रुप और भंसाली किराना समेत कई ठिकानों पर सुबह 6 बजे दबिश

Share:

राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव शहर के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। भोपाल और रायपुर से पहुंची ED की अलग-अलग टीमों ने सुबह करीब 6 बजे से तीन प्रमुख परिसरों में दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड्स की पड़ताल शुरू कर दी है।

इन ठिकानों पर जारी है जांच

ED की टीमों ने सुरक्षा बलों के साथ निम्नलिखित स्थानों पर कार्रवाई शुरू की:

  • सत्यम विहार कॉलोनी: नाहटा ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठान

  • कामठी लाइन: भंसाली किराए भंडार

  • शहर से लगे अन्य संबंधित ठिकाने

कार्रवाई के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश को रोकने के लिए परिसरों के बाहर कड़ा पुलिस पहरा तैनात किया गया है।

DMF घोटाले से तार जुड़े होने की आशंका

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF – District Mineral Foundation) में हुए संभावित घोटालों और वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की जा रही है। हालांकि, ED के अधिकारियों ने अभी तक छापेमारी के कारणों या जब्त दस्तावेजों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

2025 में भी हो चुकी है कार्रवाई

नाहटा और भंसाली समूह से जुड़े ठिकानों पर इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी ED ने दबिश दी थी। एक साल से भी कम समय में दोबारा हुई इस कार्रवाई से स्थानीय व्यावसायिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। आधिकारिक बयान आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Comment

latest news