Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » कोरबा » हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त*

हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त*

Share:

 

कोरबा 11 अगस्त 2026/
शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार जिले में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत ‘वंदे मातरम्’ थीम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम के सुचारू संचालन, प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभागों के मध्य समन्वय सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। इसके तहत शहरी क्षेत्र के लिए आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने संबंधित नोडल अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

latest news