Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » लेमरु क्षेत्र के रपता गांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, सघन मलेरिया जांच और दवाइयों का हुआ वितरण

लेमरु क्षेत्र के रपता गांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, सघन मलेरिया जांच और दवाइयों का हुआ वितरण

Share:

कोरबा: स्व. बिसहुदास महंत मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय कोरबा के स्पेशलिस्ट चिकित्सा दल द्वारा लेमरु क्षेत्र के ग्राम विलमता और रपता गांव में एक दिवसीय सघन स्वास्थ्य एवं मलेरिया जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान मेडिकल टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और मलेरिया टेस्ट किए। इस दौरान जरूरतमंदों को उचित दवाइयों का वितरण भी किया गया। साथ ही, चिकित्सा दल ने ग्रामीणजनों को मलेरिया की रोकथाम और साफ-सफाई से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

प्रमुख सहभागिता और मार्गदर्शन

यह स्वास्थ्य शिविर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. के. के. सहारे एवं मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. गोपाल सिंह कंवर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

शिविर को सफल बनाने में निम्नलिखित चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की मुख्य भूमिका रही:

  • विशेषज्ञ चिकित्सक: डॉ. विनीता रावटे, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. चंद्रकांत भास्कर, डॉ. दुष्यंत सिंह और डॉ. कोमल सिंह कंवर।

  • इंटर्नी डॉक्टर्स: डॉ. अरशद, डॉ. सौम्या, डॉ. अमीर, डॉ. डेविस और डॉ. एलन।

  • फार्मासिस्ट: मनीष सिंह।

Leave a Comment

latest news