रायपुर:27 जुलाई .छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए एक गंभीर चेतावनी (Presedential Alert) जारी की है। राज्य के कई जिलों में भारी आंधी-तूफान के साथ-साथ मध्यम बारिश और वज्रपात (आसानी बिजली गिरने) की प्रबल संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
⚠️ किन जिलों में रहेगा असर?
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, अगले 3 घंटों के भीतर निम्नलिखित 16 जिलों के अलग-अलग हिस्सों (isolated places) में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है:
-
बलौदाबाजार (Balodabazar)
-
बेमेतरा (Bemetara)
-
बिलासपुर (Bilaspur)
-
दुर्ग (Durg)
-
जांजगीर-चंपा (Janjgir-Champa)
-
जशपुर (Jashpur)
-
कवर्धा / कबीरधाम (Kabeerdham)
-
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (Khairagarh Chhuikhadan Gandai)
-
कोरबा (Korba)
-
महासमुंद (Mahasamund)
-
मुंगेली (Mungeli)
-
रायगढ़ (Raigarh)
-
रायपुर (Raipur)
-
सक्ति (Sakti)
-
सारंगढ़-बिलागढ़ (Sarangarh Bilaigarh)
-
सरगुजा (Surguja)
🛡️ सुरक्षा के लिए जरूरी निर्देश
सावधानी हटी, दुर्घटना घटी: खराब मौसम के दौरान कृपया निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखें:
घर के अंदर रहें: अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
पेड़ों से दूर रहें: आंधी-तूफान के दौरान कभी भी पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास शरण न लें।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: घर के अंदर टीवी, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग सॉकेट से निकाल दें।
खुले में यात्रा से बचें: यदि आप सफर कर रहे हैं, तो किसी सुरक्षित पक्के मकान या वाहन के अंदर ही रहें।
Chhattisgarh Weather








