Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » Uncategorized » एकलव्य आवासीय विद्यालय में फूटा छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा: खाने में मिल रहे कीड़े, विधायक-जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी का घेराव

एकलव्य आवासीय विद्यालय में फूटा छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा: खाने में मिल रहे कीड़े, विधायक-जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी का घेराव

Share:

छुईकला/कटघोरा: छुरी कला स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में व्याप्त बदहाल व्यवस्था और गंभीर अनियमित्ताओं के चलते सोमवार को छात्रों और अभिभावकों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में पहुँचे कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह की गाड़ी को रोककर बच्चों ने रो-रोकर अपनी समस्याएं सुनाईं।

गंभीर आरोप और बदहाल व्यवस्था:

  • दूषित भोजन और दवाइयां: छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें भोजन में कीड़े परोसे जा रहे हैं। इसके साथ ही, बच्चों को एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ और दवाइयां दी जा रही हैं।

  • स्वास्थ्य पर असर: खराब खान-पान के कारण कई बच्चे गंभीर रूप से खाज-खुजली और अन्य बीमारियों की चपेट में आ गए हैं।

  • प्राचार्य पर तानाशाही के आरोप: अभिभावकों ने विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अहमद खान पर खुद फर्जी नाम से मेस चलाने, शासकीय वाहनों का दुरुपयोग करने और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। अभिभावकों ने तत्काल प्रभाव से उन्हें हटाने की मांग की है।

  • पुलिस कार्रवाई पर सवाल: हाल ही में स्कूल परिसर में एक शिक्षक के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसकी रिपोर्ट कटघोरा थाने में दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि मामला दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी रोष है।

Leave a Comment

latest news