Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » कोरबा प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह: डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिलाई शपथ, प्रेस क्लब को 20 लाख सहायता की घोषणा

कोरबा प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह: डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिलाई शपथ, प्रेस क्लब को 20 लाख सहायता की घोषणा

Share:

कोरबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार (रामपुर) में गुरुवार को कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में 23 जुलाई को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री व कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने प्रेस क्लब के विकास के लिए 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा भी की।

‘एआई के दौर में निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता जरूरी’

अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कोरबा प्रेस क्लब की साख पूरे राज्य में है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों का कर्तव्य है कि वे इसकी गरिमा को बनाए रखें। उन्होंने कहा, “आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और नई तकनीकों के दौर में पत्रकारिता का स्वरूप बदला है। ऐसे समय में अनुभवी और युवा पत्रकारों के तालमेल से समाज को सही दिशा मिलेगी।” उन्होंने निष्पक्ष, जिम्मेदार और तथ्यपरक पत्रकारिता पर जोर देते हुए प्रेस क्लब की सामाजिक गतिविधियों की सराहना की।

‘जनसरोकार और शासन की योजनाओं को पहुँचाएँ जनता तक’

विशिष्ट अतिथि उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पत्रकार हमेशा निर्भीक होकर अपने कर्तव्यों का पालन करते आए हैं। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों को आम जनता तक पहुँचाने में मीडिया की भूमिका बेहद अहम है।

इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत एव पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी सारगर्भित उदबोधन दिया और नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी ।

गणमान्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

समारोह में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कँवर,  नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर , भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इन्होंने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस क्लब के निम्नलिखित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई:

  • संरक्षक: कमलेश यादव

  • अध्यक्ष: नौशाद खान

  • उपाध्यक्ष: राजकुमार शाह

  • सचिव: दिनेश राज

  • उप सचिव: हरीश तिवारी

  • कोषाध्यक्ष: दुर्गेश श्रीवास्तव

  • कार्यकारिणी सदस्य: राजेश कुमार मिश्रा (मिट्ठू), नवाब हुसैन एवं आकाश शर्मा

कार्यक्रम में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, बिलासपुर प्रेस क्लब के अभिजीत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और नागरिक उपस्थित थे। अध्यक्ष नौशाद खान ने क्लब की आगामी योजनाओं की जानकारी दी, जबकि सचिव दिनेश राज ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अंत में प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

latest news