Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » Uncategorized » दुर्ग स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ओरिएंटल इंश्योरेंस के रीजनल मैनेजर संदीप सिन्हा का ट्रेन की चपेट में आने से निधन

दुर्ग स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ओरिएंटल इंश्योरेंस के रीजनल मैनेजर संदीप सिन्हा का ट्रेन की चपेट में आने से निधन

Share:

दुर्ग 23 जुलाई  ।गुरुवार सुबह दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक अत्यंत हृदयविदारक दुर्घटना में ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी, रायपुर के रीजनल मैनेजर संदीप सिन्हा का असमय निधन हो गया। वे रायपुर से ऑफिशियल विजिट पर रायगढ़ जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे, जहाँ  ट्रेन में चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और वे गंभीर रूप से हादसे का शिकार हो गए।

ऑफिशियल विजिट पर जाते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान में दुर्ग निवासी संदीप सिन्हा रायगढ़ में विभागीय कार्य से जाने वाले थे। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जैसे ही वे ट्रेन में चढ़ने लगे, अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने के कारण वे चलती ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दिवंगत संदीप सिन्हा डबल्यू सी एल कोरबा  एरिया से सेवानिवृत्त अफसर  एवं प्रसिद्ध  श्रमिक नेता (दिवंगत) बी.एन.पी. सिन्हा के पुत्र थे। संदीप  लंबे समय तक कोरबा में भी इंश्योरेंस कंपनी में अपनी सेवाएँ दे चुके थे और अपने कुशल प्रबंधन के लिए जाने जाते थे।

Advt

बीमा क्षेत्र और परिजनों में शोक की लहर

संदीप सिन्हा अपने पीछे धर्मपत्नी, दो पुत्रियों और एक पुत्र का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस दुखद समाचार के मिलते ही बीमा क्षेत्र, श्रमिक संगठनों, सहकर्मियों और परिचितों में गहरे शोक की लहर दौड़ गई है।

latest news