Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » कलेक्टर, एसडीएम और निगमायुक्त भी फंसे: कोरबा के टीपी नगर रेलवे फाटक पर आधे घंटे लगा भीषण जाम

कलेक्टर, एसडीएम और निगमायुक्त भी फंसे: कोरबा के टीपी नगर रेलवे फाटक पर आधे घंटे लगा भीषण जाम

Share:

कोरबा 20 जुलाई: शहर के सबसे व्यस्ततम टीपी नगर चौक पर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रेलवे क्रॉसिंग लगातार आधा घंटा बंद रहने से सड़क के दोनों ओर गाड़ियों का भारी जमावड़ा लग गया। बैक-टू-बैक दो ट्रेनों की आवाजाही के चलते कुछ ही देर में वाहनों की किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं और पूरा यातायात थम सा गया।

Advt

इस भीषण जाम की ज़द में प्रशासनिक अमला भी आ गया। जिले के कलेक्टर, एसडीएम और नगर निगम आयुक्त के वाहन भी लंबे समय तक इसी जाम में फंसे रहे। आम जनता के साथ-साथ जिले के आला अधिकारियों को भी फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ा।

सिपाही को फटकार और पुलिस की मशक्कत

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, अव्यवस्थित ट्रैफिक को देखकर एसडीएम ने भारी नाराजगी जताई और ड्यूटी पर तैनात एक यातायात सिपाही को ढिलाई बरतने पर जमकर फटकार लगाई।

करीब आधे घंटे बाद जब रेलवे फाटक खुला, तो गाड़ियों के एक साथ आगे बढ़ने की होड़ में स्थिति और बिगड़ गई। इसके बाद यातायात पुलिस और स्थानीय कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे गाड़ियों को निकालकर रास्ता बहाल कराया।

स्थायी समाधान की मांग

टीपी नगर रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन लगने वाले इस जाम से स्थानीय निवासी और राहगीर बेहद परेशान हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार फाटक बंद होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने इस समस्या से निजात पाने के लिए ओवरब्रिज या अन्य स्थायी समाधान की जल्द से जल्द मांग की है।

Leave a Comment

latest news