Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » कोरबा: सर्वमंगला–रताखार बायपास पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से मजदूर की मौके पर ही मौत

कोरबा: सर्वमंगला–रताखार बायपास पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से मजदूर की मौके पर ही मौत

Share:

कोरबा। सर्वमंगला–रताखार मार्ग स्थित रताखार बायपास पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय बाइक सवार हरिहर दास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कुसमुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरदा के निवासी थे। वे बुधवारी स्थित CSEB प्लांट (श्यामा प्रसाद मुखर्जी क्षेत्र) में एक ठेका कंपनी के तहत मजदूरी का कार्य करते थे।

Advt

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरिहर दास अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि हरिहर दास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस कार्रवाई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रेलर को जब्त कर उसके हेल्पर को हिरासत में ले लिया है, जबकि फरार चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

मृतक हरिहर दास अपने पीछे पत्नी, एक बेटा, एक बेटी, बुजुर्ग माता और तीन भाइयों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं (उनके पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका है)। घर के कमाने वाले सदस्य की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। पुलिस दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Comment

latest news